गया, जुलाई 24 -- मगध विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए ऑन स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत राजकीय डिग्री महाविद्यालय, सैफगंज बांकेबाजार में रिक्त सीटों पर 30 जुलाई तक ऑन स्पॉट नामांकन लिया जाएगा। महाविद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या डॉ. रश्मि कुमारी ने बताया कि मेरिट सूची के आधार पर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बची हुई सीटों पर इच्छुक अभ्यर्थियों का ऑन स्पॉट नामांकन किया जाएगा। नामांकन प्रभारी डॉ नंदकिशोर चौधरी ने कहा कि छात्र-छात्राएं निर्धारित अवधि के भीतर आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय पहुंचकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि नामांकन की पूरी प्रक्रिया विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप होगी। यह भी पढ़ें- पीयू: स्नातक में नामांकन को तीसरी मे...