मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातक में अब ऑनस्पॉट एडमिशन होगा। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि कुलपति ने ऑनस्पॉट एडमिशन का निर्देश दिया है। एक या दो सितंबर से ऑनस्पॉट एडमिशन शुरू होने की उम्मीद है। स्नातक में 1 लाख 63 हजार छात्रों ने आवेदन किया है। दाखिले के लिए छह मेरिट लिस्ट जारी की गई। कुल 1 लाख 28 हजार छात्रों ने दाखिला लिया है। सूत्रों ने बताया कि ऑनस्पॉट एडमिशन के लिए कई प्राचार्यों ने भी विवि प्रशासन पर दबाव बनाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...