पूर्णिया, सितम्बर 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों में स्नातक के रिक्त बचे सीटों पर अंतिम राउंड के नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के द्वारा कॉलेजों के रिक्त बचे स्नातक की सीटों की सूची जारी कर दी गई है। दो सितम्बर तक रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि निर्धारित की गई है। कॉलेज की रिक्त बचे सीटों पर स्पॉट नामांकन के लिए विश्वविद्यालय के द्वारा अधिसूचना जारी की गई है, जिसके तहत नामांकन से वंचित व मेरिट लिस्ट में रहने के बाद भी नामांकन नहीं लेने वाले के साथ नये अभ्यर्थी भी स्नातक में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संदर्भ में पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर डीएसडब्ल्यू प्रो अरविंद कुमा...