पूर्णिया, सितम्बर 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों में स्नातक के रिक्त बचे सीटों पर अंतिम राउंड में नामांकन के लिए 2 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। कॉलेज के रिक्त बचे सीटों पर स्पॉट नामांकन के लिए दूसरे दिन मंगलवार को काफी संख्या में छात्र छात्राओं ने आनलाइन आवेदन किया। नामांकन से वंचित व मेरिट लिस्ट में रहने के बाद भी नामांकन नहीं लेने वाले के साथ नये अभ्यार्थी भी नामांकन कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेज में चार मेरिट लिस्ट के आधार पर स्नातक में नामांकन लिया जा चुका है। रिक्त बची सीटों का ब्यौरा सार्वजनिक करने के बाद विश्वविद्यालय रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए ऑन स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर चुका है。

रिक्त बचे सीटों पर स्पॉट नाम...