मधेपुरा, अप्रैल 16 -- मधेपुरा निज संवाददाता । भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में चार वर्षीय सीबीएस स्नातक कोर्स के प्रथम सेमेस्टर में पहली बार से समर्थ पोर्टल से नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन इसके लिए समर्थ पोर्टल के अधिकारियों को सक्रियता के साथ मॉड्यूल्स को अपडेट करने को कहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नामांकन के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया पर विचार विमर्श किया जा रहा है। विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श कर स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर में नामांकन के लिए छात्रों से अप्लाई करने की तिथि जल्द ही घोषित होने की संभावना है। सत्र 2026-2027 के लिए नामांकन प्रक्रिया यू एम आई एस पोर्टल के बदले समर्थ पोर्टल के माध्यम से शुरू करने पर मंथन चल रहा है। बताया जा रहा है कि अगर समर्थ पोर्टल सभी मॉड्यूल्स पर क...