बगहा, जून 19 -- बेतिया। जिला के स्नातक प्रशिक्षित (कला/विज्ञान) एवं प्रधानाध्यापक बने शिक्षक शिक्षिकाओं का प्रोन्नत -वेतन निर्धारण के लिए जिला शिक्षा कार्यालय के सभागार में बुलाया गया है। जिला शिक्षा कार्यालय के स्थापना संभाग के डीपीओ कुमार अनुभव द्वारा शुक्रवार को जारी संबंधित आदेश में उल्लेख है कि 23,24 और 25 जून 2026 को क्रमश: बेतिया, नरकटियागंज और बगहा अनुमंडल के शिक्षक शिक्षिकाओं को अपने अपने सेवा पुस्त (सर्विस बुक) के साथ स्वयं उपस्थित होना है। उन्होंने कहा कि अन्य किसी शिक्षक -शिक्षिका का सर्विस बुक लेकर आने वालों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।डीपीओ ने स्पष्ट किया गया है कि जिले के पात्र शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए उनके कार्यालय से बीते 01 जून एवं संशोधित पत्र 17 जून 2026 को जारी आदेश में प्रथम एवं द्वितीय वित्तीय उन्नयन की स्वीकृति दी...