वाराणसी, अगस्त 29 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में प्रवेश काउंसिलिंग के दौरान फर्जी जाति प्रमाण पत्रों के जरिए सीटें हथियाने के खेल का खुलासा हुआ है। स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश काउंसिलिंग के दौरान पिछले दिनों दस से ज्यादा फर्जी जाति प्रमाण पत्र पकड़े गए हैं। कॉलेज प्रशासन ने ऐसे मामलों पर कड़ा रुख अपनाया है। सभी अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त करते हुए भविष्य में भी उनके प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में इस वर्ष बीए, बीकॉम, बीएससी जीव विज्ञान, एलएलबी आदि पाठ्यक्रमों के प्रवेश परीक्षा परिणाम और कटऑफ 13 अगस्त को जारी कर दिए गए थे। इसी बीच में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के प्रवेश परीक्षा परिणाम भी जारी किए गए। 18 से 21 अगस्त के बीच बीकॉम, बीएससी बायो और बीए की प्रवेश काउंसिलिंग भी कराई गई। प्राचार्य प...