प्रयागराज, जून 24 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। सीयूईटी-यूजी 2026 का परिणाम जारी होने के बाद जल्द ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय और 11 संघटक महाविद्यालयों में स्नातक प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन को एनटीए से परिणाम संबंधी डेटा मिलने का इंतजार है। माना जा रहा है कि इविवि और कॉलेजों में प्रवेश के लिए पंजीकरण जून अंत या जुलाई के प्रथम सप्ताह में शुरू हो सकता है। विद्यार्थियों को पंजीकरण के लिए 15 से 20 दिनों का समय दिया जाएगा। इविवि में सीयूईटी-यूजी के माध्यम से इस साल 18 स्नातक एवं एकीकृत पाठ्यक्रमों में प्रवेश होगा।जुलाई अंत से नियमित प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- DU Cut-Off 2026: CUET रिजल्ट के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले का पूरा रोडमैप, कितने नंबर पर हो सकती है एंट्री इविवि इस सत्र से पहल...