हल्द्वानी, जुलाई 31 -- समर्थ पोर्टल का 'रिव्यू एंड प्रोसेस' विकल्प 10 अगस्त तक रहेगा सक्रिय कॉलेजों में 3 अगस्त से शुरू होंगी नियमित कक्षाएंहल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर की चल रही प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी गई है। अब 'समर्थ' पोर्टल पर पंजीकृत विद्यार्थी अपने शैक्षणिक अभिलेखों का सत्यापन कराकर कॉलेज में प्रवेश ले सकेंगे।एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि विवि प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के तहत समर्थ पोर्टल का 'रिव्यू एंड प्रोसेस' विकल्प 10 अगस्त तक ही सक्रिय रहेगा। वहीं कॉलेज में नियमित कक्षाओं का संचालन 3 अगस्त से होगा। यह भी पढ़ें- Nainital News: कुमाऊं विवि के छात्रावासों में प्रवेश के लिए पांच अगस्त तक करें आवेदन प...