मोतिहारी, अगस्त 20 -- मोतिहारी,नप्रि। स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए छठी चयन सूची जारी की गयी है। इसके आधार पर कॉलेजों में नामांकन शुरू हो गया है। 22 अगस्त तक नामांकन होना है। इसको लेकर कॉलेजों ने सूचना जारी कर दी है। शहर के पंडित उगम पांडेय महावद्यिालय के प्राचार्य प्रो. प्रेमचंद्र पाण्डेय ने बताया कि वश्विवद्यिालय द्वारा चयनित सूची की प्रति के साथ छात्र अपना नामांकन करा रहे हैं। नामांकन की यह प्रक्रिया आगामी 22 अगस्त को दिन के 02 बजे तक ही मान्य है। उल्लेखनीय है कि छठी सूची के लिए आवेदन की प्रक्रिया में सुधार करने के लिए बिहार वश्विवद्यिालय के छात्र कल्याण विभाग ने 14 अगस्त तक पोर्टल खोला था। इधर, अरेराज से निसं के अनुसार, महंत शिवशंकर गिरि महावद्यिालय के प्राचार्य प्रो. बीएन झा ने बताया कि वश्विवद्यिालय स्तर से जारी चयनित सूच...