बेगुसराय, मई 26 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 मई से शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बीए, बीएससी एवं बीकॉम ऑनर्स पाठ्यक्रमों में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के तहत सीबीसीएस रेगुलेशन 2023 के अनुसार नामांकन प्रक्रिया संचालित होगी। विद्यार्थी 9 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विलंब शुल्क के साथ 10 जून से 11 जून तक आवेदन करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार आवेदन में सुधार के लिए 12 जून से 13 जून तक तिथि निर्धारित की गई है। हालांकि मेजर विषयों में कोई छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा। ऐसे में विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन के दौरान मेजर विषयों के चयन में सावधानी बरतेंगे। बताया गया है कि प्रथम चयन सूची 17 जून क...