पूर्णिया, मई 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने शनिवार को पूर्णिया कॉलेज मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण किया और मूल्यांकन केंद्राधीक्षक से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य से संबंधित जानकारियां हासिल की। मौके पर मूल्यांकन कार्य की समीक्षा करते हुए कुलपति ने पूर्णिया कॉलेज में निरीक्षण के दरम्यान स्थगित परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर भी मंथन किया। इस दौरान केन्द्राधीक्षक से मूल्यांकन के लिए शेष बचे उत्तर पुस्तिकाओं के शीघ्र मूल्यांकन को लेकर निर्देश दिया। इधर, पूर्णिया विश्वविद्यालय ने 11 से 16 अप्रैल तक रद्द की गई परीक्षाओं के आयोजन की तिथि निर्धारित कर दी है। स्थगित की गई स्नातक पार्ट वन की परीक्षाएं 8 से 12 में तक पूर्व निर्धारित सभी परीक्...