दरभंगा, जनवरी 16 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-29) की परीक्षा 26 फरवरी से संभावित है। परीक्षा विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार सामान्य शुल्क के साथ छात्र-छात्राएं 19 जनवरी से 10 फरवरी तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म जमा कर सकते हैं। सामान्य विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म 11 से 16 फरवरी तक जमा होगी। परीक्षा प्रपत्र में सुधार के लिए 17 से 20 फरवरी तक का समय दिया जाएगा। छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के बाद उसकी प्रिंटेड प्रतिलिपि अगले दिन अपने-अपने कॉलेज में निश्चित रूप से जमा करनी होगी। सभी विषयों की आंतरिक परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं एबीसी आईडी बनाने के बाद ही परीक्षा फार्म ऑनलाइन भर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...