मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के परीक्षा विभाग ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए सभी विषयों को चार समूहों में बांटा गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर एक से शाम चार बजे तक होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामकुमार ने पहली बार परीक्षार्थियों के लिए निर्देश भी जारी किया है। निर्देश में कहा गया है कि परीक्षार्थी परीक्षा कार्यक्रम किसी कागज पर नोट कर लें। कार्यक्रम को समझने में परेशानी हो तो कॉलेज के शिक्षक से पूछ लें। परीक्षा में ओएमआर शीट पर रोल नंबर और पेपर आईडी को ठीक से रंगे। अगर ओएमआर पर रोल नंबर और पेपर आईडी ठीक से नहीं रंगा गया तो रिजल्ट जारी नहीं होगा। एडमिट कार्ड पर तय किये गये स्थान पर पे...