अररिया, अप्रैल 12 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि पूर्णियां विश्वविद्यालय ने सीबीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2026 शैक्षणिक सत्र 2025-29 के स्थगित की गई है। केएन डिग्री कॉलेज बखरी के प्राचार्य प्रो त्रिलोक नाथ झा ने बताया कि 11 अप्रैल को द्वितीय पाली में होने वाली परीक्षा से लेकर 16 अप्रैल तक की परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है। परीक्षा की तिथि बाद में प्रकाशित की जाएगी। इसके साथ ही आठ अप्रैल के प्रथम पाली से लेकर 11 अप्रैल के प्रथम पाली तक जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा किसी कारणवश छूट गई है उनकी परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...