पूर्णिया, मार्च 31 -- हरदा, एक संवाददाता।परमानंद सावित्री डिग्री कॉलेज हरदा में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुआ। परीक्षा केंद्र पर प्रशासन की ओर से सख्त व्यवस्था की गई थी जिससे परीक्षा निष्पक्ष तरीके से आयोजित की जा सकी। केन्द्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 431 परीक्षार्थियों में से 421 उपस्थित रहे, जबकि 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं और कहीं से भी किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना नहीं मिली। परीक्षा संचालन में वीक्षक के रूप में प्रो. पप्पू कुमार, प्रो. हेमलता कुमारी, प्रो. अखिलेश कुमार, प्रो. गुड्डी कुमारी, प्रो. खुशब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.