स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का परीक्षा नियंत्रक ने किया औचक निरीक्षण
पूर्णिया, अप्रैल 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का शुक्रवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया। पूर्णिया स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संचालित होती पाई गई, जिस पर परीक्षा नियंत्रक ने संतोष व्यक्त किया। परीक्षा नियंत्रक ने निरीक्षण के दौरान केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने विशेष रूप से सिटिंग प्लान के सुव्यवस्थित अनुपालन पर जोर देते हुए परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इधर परीक्षा को पूर्णतः कदाचारमुक्त एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.