बेगुसराय, मार्च 11 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-29) के सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई। जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 01 बजे तक जबकि द्वितीय पाली अपराह्न 02 बजे से 05 बजे तक निर्धारित है। मेजर विषयों की परीक्षा 11 से 13 मार्च तक ग्रुप के आधार पर ली जा रही है। कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के सभी मेजर विषयों को छह ग्रुप में विभाजित किया गया है। मेजर विषयों का परीक्षा कार्यक्रम भी ग्रुप के आधार पर ही जारी किया गया है। परीक्षा के पहले दिन बुधवार को प्रथम पाली में ग्रुप ए तथा द्वितीय पाली में ग्रुप बी की परीक्षा आयोजित की गई। 12 मार्च को प्रथम पाली में ग्रुप सी त...