बुलंदशहर, दिसम्बर 16 -- सीसीएसयू मेरठ से संबद्ध कालेजों में संचालित स्नातक एवं चार वर्षीय स्नातक आनर्स पाठ्यक्रमों का परीक्षा 18 दिसंबर से शुरू होंगी। विवि ने परीक्षाओं को कराने के लिए पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। कॉलेजों में भी परीक्षाओं की तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसमें एक्स और बैक पेपर के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 20 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षाओं में पंजीकृत बताए जा रहे हैं। चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ के कॉलेजों में बीए, बीएससी व बीकॉम पाठ्यक्रमों के तीसरे व पाचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम जारी हो गया है। विवि से आदेश आने के बाद कॉलेजों में परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो गई हैं। विवि द्वारा भेजे गए आदेश में कहा गया कि परीक्षाओं को पूरी तरह से नकलविहीन कराया जाए। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रा...