पूर्णिया, जून 13 -- हरदा, एक संवाददाता। परमानंद सावित्री डिग्री कॉलेज, हरदा में स्नातक पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा दोनों पालियों में आयोजित की गई, जिसमें अधिकांश परीक्षार्थियों ने भाग लिया। केंद्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. हेमलता कुमारी ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 255 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 252 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराई गई। परीक्षा केंद्र पर कदाचार रोकने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। साथ ही परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है, जिससे परीक्षा की पा...