मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में स्नातक पांचवें सेमेस्टर सत्र 2023-27 का प्रैक्टिकल 6 से 14 मई तक होगा। इसकी अधिसूचना परीक्षा विभाग ने बुधवार को जारी की। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि संगीत विषय छोड़कर सभी विषयों के प्रैक्टिकल कॉलेज में लिये जाएंगे। प्रैक्टिकल के लिए कॉलेज बाह्य परीक्षक की नियुक्ति करेंगे। जिस कॉलेज में प्रैक्टिकल विषय के शिक्षक नहीं होंगे, वहां बगल के कॉलेज के उस विषय के शिक्षक बुलाये जाएंगे। प्रैक्टिकल का अंक 18 मई तक जमा करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...