बगहा, सितम्बर 8 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक सत्र 2023-27 छठे सेमेस्टर की परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को एमजेके कॉलेज में कदाचार के मामले में तीन परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया। लगातार दूसरे दिन एमजेके कॉलेज प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- स्नातक परीक्षा के पहले दिन पांच परीक्षार्थी कदाचार में निष्कासितकदाचार की घटनाएँ प्रथम पाली में मोबाइल से कदाचार करते हुए दो छात्राओं को पकड़ा गया, जबकि द्वितीय पाली में कदाचार के आरोप में एक और परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार दोनों पाली में निष्कासित तीनों छात्राएं राम लखन सिंह यादव (आरएलएसवाई) कॉलेज की बताई गई हैं।परीक्षा का विवरण पहली पाली में ग्रुप ए के विषयो की परीक्षा ली गई। जिसमें पॉलिटिकल साइंस, केमिस्ट्र...