जमुई, जून 24 -- चंद्रमंडीह। निज संवाददाता मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यूजी सेमेस्टर-थर्ड सत्र 2024-28 एवं सेमेस्टर- पांच सत्र 2023-27 की परीक्षा चौथे दिन मंगलवार को भी चकाई के फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में जारी है। परीक्षा केंद्र पर डीएसएम कॉलेज, झाझा एवं डॉ. अरविंद कुमार कॉलेज, बिशनपुर के छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली जा रही है। ​महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सह केन्द्राधीक्षक डॉ. रविशंकर यादव ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली में सेमेस्टर थर्ड की परीक्षा ली गई। जिसमें इकोनॉमिक्स हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, उर्दू और सोशियोलॉजी विषयों के परीक्षार्थी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- कोशी कालेज खगड़िया से दो परीक्षार्थी निष्कासित पहली पाली में कुल 607 छात...