बिहारशरीफ, अप्रैल 24 -- स्नातक परीक्षा केंद्र स्थान्तरण से छात्र-छात्राओं में नाराजगी छात्र संगठन ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन पूर्व की तरह एस यू कॉलेज का हिलसा में ही केंद्र बनाने की मांग की फोटो : 24हिलसा01 : पीपीयू के परीक्षा नियंत्रक को शुक्रवार को आवेदन देता प्रतिनिधिमंडल। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शुक्रवार को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय से जुड़े छात्र जदयू के नालंदा पूर्वी भाग के अध्यक्ष आशीष पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पटना स्थित विश्वविद्यालय कार्यालय पहुंचा। वहां परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रो. मनोज कुमार से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। छात्र नेताओं ने स्नातक परीक्षा केंद्र को बिहारशरीफ स्थानांतरित किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: आज से स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा : उन्होंने बताया कि पाट...