खगडि़या, जून 13 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि मुंगेर विश्वविद्यालय अंतर्गत महाविद्यलयों में स्नातक की विभिन्न सेमेस्टरों की पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम में संसोधन किया गया है। बताया जाता है कि स्नातक सेमेस्टर थ्री सत्र 2024-26 व सेमेस्टर पंचम सत्र 2023-27 परीक्षा 2026 पूर्व प्रकाशित कार्यक्रम में आंशिक संसोधन करते हुए अब 18 जून से परीक्षा शुरू होगी। परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए संबंधित प्रवेशपत्र कॉलेज से प्राप्त कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...