उरई, दिसम्बर 11 -- कोंच। मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के मैदान में 17 दिसंबर से प्रस्तावित टूर्नामेंट को स्थगित कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने कहा कि वर्तमान में महाविद्यालय में बीए एवं बीएससी की परीक्षाएं चल रही हैं। ज्ञापन में परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि परीक्षा काल में मैदान में शोर-शराबा और भीड़-भाड़ बढ़ेगी, जिससे परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को मानसिक रूप से बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसलिए परिषद ने मांग की कि परीक्षा अवधि समाप्त होने तक टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया जाए ताकि किसी भी प्रकार का व्यवधान पैदा न हो। महाविद्यालय प्राचार्य विजय विक्रम ने परिषद के कार्यकर्ताओं की बात ध्यानपूर्वक सुनी और आश्वस्त किया कि छात्रों द्वारा दिए गए ज्ञापन को प्रबंध...