सीतामढ़ी, मई 3 -- सीतामढ़ी। जिले के चार केन्द्रों पर सातवें दिन शनिवार को बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की स्नातक पांचवे सेमेस्टर (सत्र 2023-27) की परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित हुई। एसआरके गोयनका कॉलेज केन्द्र पर द्वितीय पाली की परीक्षा में कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया गया। प्रथम पाली में गु्रप जी के तहत निर्धारित माइनर विषयों व द्वितीय पाली में ग्रुप एच के तहत निर्धारित एमआईसी विषयों मनोविज्ञान, वनस्पति शास्त्र, गृह विज्ञान, उर्दू, संस्कृत व हिन्दी आदि विषयों की परीक्षा संचालित हुई। एसआरके गोयनका कॉलेज केन्द्र के परीक्षा नियंत्रक डॉ. बबीता कुमारी ने बताया कि दोनों पाली की परीक्षा में कुल निर्धारित 1609 में 1580 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 29 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यह भी पढ़ें- कड़ी निगरानी व सीसीटीवी की जद ...