बागपत, जून 11 -- उच्च शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों का घटता रुझान शिक्षाविदों और महाविद्यालय प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। दरअसल, विवि द्वारा समर्थ पोर्टल के माध्यम से स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जा रही है, जबकि 15 जून से परास्नातक (पीजी) कक्षाओं में प्रवेश के लिए भी पंजीकरण शुरू होने जा रहे हैं। इसके बावजूद महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या हर वर्ष घटती दिखाई दे रही है। जिले के विभिन्न डिग्री कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रगति पर है। छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम का चयन कर रहे हैं। हालांकि प्रारंभिक आंकड़े यह संकेत दे रहे हैं कि पूर्व वर्षों की तुलना में इस बार भी संस्थाग...