बेगुसराय, अक्टूबर 13 -- निर्वाचन तैयारियों और मतदाता पंजीकरण पर जोर बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में कुल 29 व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 20 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 29,205 मतदाता तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 2,047 मतदाता पंजीकृत हैं। डीएम ने सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने उप निर्वाचन अधिकारी को निर्वाचन कार्य में लगाए जाने वाले सभी कर्मियों का प्रशिक्षण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराने को कहा। ताकि निर्वाचन से संबंधित दायित्वों का निर्वहन सुचारू रूप से किया जा सके। इसके साथ ही प्रेक्षागृह को डिस्पैच सेंटर के रूप में तैयार करने तथा वहां निर्वाचन कार्य से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्च...