मिर्जापुर, नवम्बर 23 -- मिर्जापुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्नातक निर्वाचन के मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए संशोधित तिथि जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली की पाण्डुलिपि तैयार करने की तिथि 27 नवंबर तय की गई है। निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य का प्रकाशन दो दिसंबर किया जाएगा। दावे और आपत्ति दो दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच दाखिल किया जा सकेगा। वहीं दावे और आपत्तियों का निस्तारण 30 दिसंबर तक किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन छह जनवरी-2026 को किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.