बगहा, जुलाई 8 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक सत्र 2026-30 के नामांकन में फर्जी कोटा का खुलासा हो गया है। तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद नगर के महारानी जानकी कुंवर (एमजेके) कॉलेज और राम लखन सिंह यादव (आरएलएसवाई) महाविद्यालय में फर्जी कोटा के इस्तेमाल का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। आरोप है कि कुछ साइबर कैफे संचालकों एवं कथित छात्र नेताओं की मिलीभगत से एनसीसी, खेलकूद, प्राचार्य सहित अन्य विशेष कोटों का गलत इस्तेमाल कर मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल किया है। हालांकि नामांकन के दौरान संबंधित प्रमाणपत्र नहीं मिलने पर कॉलेज प्रशासन ने ऐसे मामलों पर रोक लगा दी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन हेतु तृतीय मेधा सूची जारी नामांकन के लिए पहुंचे कई विद्यार्थियों के पास संबंधित...