मोतिहारी, अगस्त 6 -- मोतिहारी,निप्र। स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए पांचवीं चयन सूची जारी कर दी गयी है। इसके आधार पर 8 अगस्त तक नामांकन का कार्य संपन्न होना है। उक्त सूची में नये सिरे से आवेदन करने वाले व पूर्व के आवेदन में सुधार के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी शामिल हैं। शहर के पंडित उगम पांडेय महाविद्यालय में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में नामांकन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। प्राचार्य प्रो. प्रेमचंद्र पाण्डेय ने बताया कि जारी सुची के अनुरूप तीनों संकाय में कुल 363 छात्रों का नामांकन होना है। गुरुवार को नामांकन की रफ्तार भी धीमी रही। महाविद्यालय के बेवसाइट पर ऑनलाइन के माध्यम से बीस छात्रों ने नामांकन कराया। वहीं महंत शिवशंकर गिरि महाविद्यालय अरेराज के प्राचार्य बीएन झा ने भी बताया कि पांचवी चयन सूची के आलोक में नामांकन ...