दरभंगा, जून 20 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि में स्नातक कला, विज्ञान एवं वाणिज्य के द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29) की परीक्षा सात जुलाई से संभावित है। विश्वविद्यालय ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी करते हुए परीक्षा फार्म भरने की तिथियां घोषित कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार सामान्य शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 23 से 30 जून तक भरे जाएंगे। सामान्य विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म एक से तीन जुलाई तक ऑनलाइन भरे जाएंगे। परीक्षा प्रपत्र में त्रुटियों के सुधार का मौका चार जुलाई को दिया जाएगा। वैसे परीक्षार्थी जो स्नातक प्रथम सेमेस्टर में उत्तीर्ण एवं प्रोन्नत हों तथा स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के सभी विषयों की आंतरिक परीक्षा में उत्तीर्ण हों, उनका परीक्षा फार्म ही स्वीकार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा सात से पर...