पूर्णिया, जून 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्नातक द्वितीय और तृतीय खंड की विशेष परीक्षा के आयोजन की तैयारियों में पूर्णिया विश्वविद्यालय जुट गया है। इसके निमित्त स्नातक द्वितीय खंड विशेष परीक्षा 2026 सत्र 2021-24 एवं 2022-25 व तृतीय खंड विशेष परीक्षा 2026 सत्र 2021-24 एवं 2022-25 का बिना विलम्ब शुल्क के साथ 10 जून से 14 जून तक परीक्षा फॉर्म भरा जायेगा। वहीं विलम्ब शुल्क 200 रुपये के साथ 15 जून तक विशेष परीक्षा स्नातक द्वितीय व तृतीय खंड का परीक्षा फॉर्म छात्र-छात्राएं भर सकते हैं। वहीं पूर्णिया विश्वविद्यालय के यूएमआईएस पोर्टल पर कई छात्र-छात्राओं का डाटा अपलोड नहीं हैं जिसके कारण परीक्षा विभाग के साथ साथ छात्र छात्राएं भी परेशान हैं । वैसे पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा यूएमआईएस पोर्टल पर डाटा को अपलोड किया जा र...