मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बीआरए बिहार विवि में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2025-29 की परीक्षा 11 अगस्त से होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। इसमें एक लाख 30 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 60 केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा का कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा के अलावा स्नातक सत्र 2023-27 के चौथे सेमेस्टर की इंटरनल की परीक्षा 31 जुलाई से सात अगस्त तक होगी। इंटरनल की परीक्षा कॉलेजों में ही आयोजित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...