स्नातक दाखिले से छूट गये 25 हजार छात्र
मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातक में दाखिले से 25 हजार छात्र छूट गये। छह मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद भी ये छात्र नामांकन नहीं करा सके। उधर, ऑनस्पॉट दाखिले के लिए कई कॉलेज विवि प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि कुलपति के आदेश के बाद ही अब नामांकन के लिए पोर्टल खुलेगा।बीआरएबीयू में स्नातक में 1 लाख 28 हजार छात्रों का नामांकन हुआ है। 1 लाख 63 हजार छात्रों ने आवेदन किया था। सूत्रों के मुताबिक स्नातक में नामांकन के लिए कई बड़े नेताओं के भी फोन विवि प्रशासन को आ रहे हैं। ये नेता भी कॉलेजों में ऑनस्पऑट नामांकन की सिफारिश कर रहे हैं। सातवां मेरिट लिस्ट जारी होाग या नहीं, यह अभी तय नहीं है। डीएसडब्ल्यू का कहना है कि कुलपति के आदेश के बाद ही कोई फैसला होगा।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.