गुड़गांव, जुलाई 22 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के सरकारी कॉलेजों में स्नातक (यूजी) दाखिलों का इंतजार आखिरकार बुधवार शाम खत्म हो गया। लंबे इंतजार के बाद पहली फाइनल मेरिट सूची जारी कर दी गई। इस बार मेरिट सूची तय समय से देरी से जारी हुई, जिसके चलते दिनभर विद्यार्थी पोर्टल और कॉलेज प्रशासन से संपर्क कर जानकारी लेते रहे। देर शाम करीब पांच बजे विद्यार्थियों को एसएमएस के माध्यम से उनके चयन की सूचना भेजी गई, जिसके बाद कॉलेजों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस बार उच्चतर शिक्षा विभाग ने फाइनल मेरिट सूची जारी करने से एक दिन पहले प्रोविजनल सूची जारी की थी। प्रोविजनल सूची में सामने आई अंकों, श्रेणी और दस्तावेजों से संबंधित कमियों को दूर करने के बाद ही अंतिम सूची तैयार की गई। यही कारण रहा कि बुधवार को मेरिट सूची जारी होने में देरी हुई। जिले के स...