दरभंगा, अप्रैल 15 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक कला, विज्ञान एवं वाणिज्य के सत्र 2024-28 के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 22 अप्रैल से प्रारंभ होगी। परीक्षा विभाग ने परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम एवं परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। विवि क्षेत्रांतर्गत चार जिलों में कुल 55 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक, जबकि द्वितीय पाली अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 बजे तक संचालित होगी। मेजर विषयों की परीक्षा ग्रुप के आधार पर 22 से 30 अप्रैल तक ली जाएगी। मेजर विषयों को कुल छह ग्रुप में बांटा गया है। यह भी पढ़ें- स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 22 अप्रैल से 11 मई तक होगी माइनर विषयों की परीक्षा दो एवं चार मई को, एमडीसी विषयों की परीक्षा प...