हाजीपुर, मई 6 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र स्नातक सत्र 2023-27 सेमेस्टर -5 की समाप्ति के बाद बाद बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से चार वर्षीय स्नातक सत्र 2024-28 के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। तृतीय सेमेस्टर की सैद्धांतिक परीक्षा 8 मई से दो पालियों में शुरू होगी। परीक्षा 20 मई तक संचालित की जाएगी। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम और परीक्षा से संबंधित निर्देश जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार सैद्धान्तिक परीक्षा की सभी तैयारियों पूरी कर ली गयी हैं। वैशाली जिले में करीब 22 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर-3 सत्र 2024-28 में 5 पाठ्यक्रम समूह के लिए 16 ग्रुप निर्धारित किया है। जिसकी परीक्षा अलग-अलग तिथियों में होगी। परीक्षा दो पाली प्रथम पाली 9 से 12 एवं द...