दरभंगा, अप्रैल 2 -- दरभंगा। लनामिवि में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (2024-28) के सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा 16 अप्रैल से आयोजित होने वाली है। सामान्य शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने की समय सीमा बुधवार को समाप्त हो गई। सामान्य विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जमा करने की तिथि दो से सात अप्रैल तक निर्धारित है। छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म भरने के बाद उसमें त्रुटियों का ऑनलाइन सुधार आठ एवं नौ अप्रैल को कर सकेंगे। जो परीक्षार्थी प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर के मेजर, माइनर, एमडीसी, एईसी एवं वीईसी कोर्स के कुल 34 क्रेडिट में 28 क्रेडिट प्राप्त किए हों तथा स्नातक तृतीय सेमेस्टर के सभी विषयों की आंतरिक परीक्षा में उत्तीर्ण हों और एबीसी आईडी बना लिया हो, उनका परीक्षा फॉर्म एवं परीक्षा व अन्य शुल्क ही ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा।छात्र-छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.