अररिया, जनवरी 20 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि केएन डिग्री कॉलेज बखरी में सीबीसीएस स्नातक तृतीय सेमेस्टर शैक्षणिक सत्र 2024-28 में सीआईए मीड टर्म की परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में शुरु हुआ। परीक्षा के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बीच बीच में प्राचार्य प्रो त्रिलोक नाथ झा परीक्षा कक्ष का मुआयना किए। प्राचार्य प्रो झा ने बताया कि स्नातक तृतीय सेमेस्टर के कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय की परीक्षा ली गई है। इस परीक्षा में 250 छात्र छात्रा शामिल हुए है। परीक्षा 22 जनवरी तक चलेगी। परीक्षा शांतिपूर्ण ढ़ग से ली जा रही है। मौके पर प्रो राजीव शंकर, प्रो पप्पु कुमार यादव, प्रो आशीष मिश्र, प्रो सुभाष चन्द्र मिश्र, प्रो विवेक झा, प्रो रुपेश कुणाल, प्रो ललन कुमार झा, बबलू झा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...