छपरा, जनवरी 19 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जय प्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक तृतीय खंड (विशेष) परीक्षा-2025 की प्रायोगिक परीक्षा के आयोजन को लेकर आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सभी संबंधित महाविद्यालयों में प्रायोगिक परीक्षा का संचालन दो फरवरी से पांच फरवरी 2026 तक किया जाएगा। इस अवधि में प्रयोगात्मक परीक्षाओं को सुचारू, पारदर्शी व समयबद्ध ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्य को केंद्राधीक्षक के रूप में नामित किया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे विषय विभागाध्यक्षों के सहयोग से बाह्य और आंतरिक परीक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर परीक्षा संचालन सुनिश्चित करें। साथ ही परीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.