दरभंगा, अप्रैल 10 -- राजीव रंजन झा दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय खंड (पूर्ववर्ती) सत्र 2020-23, 2021-24 एवं 2022-25 का आयोजन पांच मई से किया जाएगा। परीक्षा विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा फॉर्म सामान्य शुल्क के साथ 25 अप्रैल तक ऑनलाइन भरे जाएंगे। सामान्य विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म 26 से 30 अप्रैल तक जमा होंगे। परीक्षा फार्म में त्रुटियों के ऑनलाइन सुधार का मौका एक एवं दो मई को मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...