मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में चल रही स्नातक तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में एक विषय की परीक्षा की तारीख बदली गई है। 17 मई को होने वाली परीक्षा अब 21 मई को होगी। परीक्षा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 21 मई को पहली पाली में एईसी ग्रुप ओ के तहत आने वाले विषयों की परीक्षा होगी और दूसरी पाली में एईसी ग्रुप पी में आने वाले विषयों की परीक्षा होगी। ग्रुप ओ में फिजिक्स, हिन्दी, गणित, साइकोलॉजी, समाजशास्त्र व मार्केटिंग विषय है। ग्रुप पी में हिस्ट्री, संगीत, भोजपुरी, ह्यूमेन रिसोर्स मैनेजमेंट और जूलॉजी विषय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...