पूर्णिया, अगस्त 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम सत्र 2023-27 के छठे सेमेस्टर में विभिन्न नियमित पाठ्यक्रमों के लिए नामांकन की तिथि निर्धारित कर दी गई है। नामांकन के लिए 25 से 31 अगस्त तक तिथि निर्धारित की गई है। नामांकन के समय एससी और एसटी वर्ग एवं सभी वर्गों की छात्राओं से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस संदर्भ में पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर जारी नोटिस में सभी संबंधित छात्र-छात्राओं को निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्देशित किया गया है। यह भी पढ़ें- स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर में नामांकन की तिथि 26 तक विस्तारित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...