जमशेदपुर, अप्रैल 17 -- कोल्हान विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2022-2026 के स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा 2025 के परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से कुल 22 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है, जहां विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राएं अपनी परीक्षा देंगे। परीक्षा नियंत्रक द्वारा केंद्रों के साथ-साथ वहां के केंद्राधीक्षकों की जिम्मेदारी भी संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों को सौंपी गई है। प्रमुख केंद्रों की बात करें तो एबीएम कॉलेज जमशेदपुर के छात्रों का केंद्र एलबीएसएम कॉलेज में बनाया गया है, जबकि करीम सिटी कॉलेज के कला, विज्ञान और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के छात्रों की परीक्षा 'द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेन' में होगी। यह भी पढ़ें- च्ब्उैव्भ्ठश्र इसी प्रकार, को-ऑपरेटिव कॉलेज ज...