गिरडीह, जून 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। वित्तीय वर्ष 2025-26 स्नातक चौथे वर्ष के छात्रवृत्ति से वंचित छात्र-छात्राएं अब 30 जून तक आवेदन कर सकेंगे। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति के आवेदन की प्रक्रिया को विस्तारित करते हुए 30 जून 2026 तक कर दिया गया है। इस संदर्भ में जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा विज्ञापन जारी किया गया है। बता दें कि छात्रवृत्ति से वंचित छात्र-छात्राओं की समस्या को हिंदुस्तान ने 15 जून 2026 सोमवार के अंक में चौथे वर्ष के छात्र नहीं भर पाए छात्रवृत्ति का फार्म नामक शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसमें नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक (यूजी) को 4 साल का करने के बाद, झारखंड के ई कल्याण छात्रवृत्ति पोर्टल पर चौथे साल का विकल्प नहीं जुड़ पाया है। इस तकनीकी खामी के कारण चौथ...