फतेहपुर, अक्टूबर 2 -- फतेहपुर। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी स्नातक चुनाव में विजय प्राप्त करने के लिए अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं। पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ संगठनात्मक कार्यों में जुट जाएं। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित स्नातक चुनाव और संगठनात्मक अभियानों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक में कहीं। इससे पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ आगामी स्नातक चुनाव को लेकर अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। विधायकों समेत पदाधिकारियों के साथ उन्होंने जिले के 15 मतदेय स्थलों के सभी 25 बूथों की तैयारियों की जानकारी ली। वहीं, जिला प्रभारी राहुल अग्निहोत्री ने पदाधिकारियों से पार्टी की योजनानुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करने और सक्रिय योगदान देन...