बेगुसराय, अगस्त 3 -- बेगूसराय,हमारे प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक कला, विज्ञान एवं वाणिज्य (सत्र 2024-28) के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 10 अगस्त से शुरू होगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने परीक्षा कार्यक्रम एवं परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। 31 अगस्त तक संचालित होने वाली यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।

परीक्षा की समय सारणी प्रथम पाली पूर्वाह्न 9:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न 1:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित होगी। कार्यक्रम के अनुसार 10 से 20 अगस्त तक मेजर विषयों की परीक्षाएं होंगी। मेजर विषयों को कुल छह ग्रुप में बांटा गया है। मेजर विषयों की परीक्षाएं ग्रुप के आधार पर ली जाएगी। जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार प्रथम दिन 10 अगस्त को प्रथम पाली में ग्रुप ए तथा द्वितीय पाली...