गोपालगंज, फरवरी 24 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा की ओर से स्नातक पाठ्यक्रम के पांचवें पेपर की विशेष परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी को किया जाएगा। यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है, जो किसी कारणवश पिछले माह 17 और 19 जनवरी को आयोजित नियमित परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस विशेष परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय परिसर स्थित मल्टीपरपस भवन को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां सभी परीक्षार्थियों की सख्त निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। ताकि परीक्षा की पारदर्शिता बनी रहे। परीक्षा में जिले के पांच डिग्री कॉलेजों के सत्र 2019-22 से लेकर 2022-25 तक के छात्र शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.